फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख लीटर पानी टंकी के लिए भूमि पूजन

Wed, 15 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
गोबरहा गांव में ओवरहेड टैंक का निरिक्षण करने पहुंचे डीएम।
विज्ञापन

विज्ञापन
फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी पर मंगलवार को अष्टभुजा पहाड़ पर देवरहा हंस बाबा आश्रम ट्रस्ट की ओर से तीन लाख लीटर क्षमता वाले पानी के टंकी के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार बीच भूमि पूजन किया गया। ब्राम्हणों के नेतृत्व वैदिक मंत्रोच्चार बीच विधिवत भूमि पूजन मुख्य अतिथि संजू अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि राजू अग्रवाल   ने किया।
 
ट्रस्ट की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विंध्याचल त्रिकोण मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख मंदिराें व रैन बसेरा तथा आश्रमों के साथ दर्शनार्थियाें के लिए पेयजल व्यवस्था के लिए पानी की टंकी निर्माण के पूर्व मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। अष्टभुजा पहाड़ स्थित त्रिकोण मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए एवं चरने वाले गायों के पेयजल मुहैया कराने के लिए पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी नवरात्र तक पानी की टंकी बन कर तैयार हो जाएगी।

ट्रस्ट का उद्देश्य है कि त्रिकोण मार्ग सहित अष्टभुजा मंदिर, सीता कुंड, बंगाली माता आश्रम, डमरू बाबा आश्रम, बाबा भारत विशाल आश्रम एवं श्रीमठ आश्रम स्थानाें पर दर्शनार्थियों के लिए पेयजल की आपूर्ति कराई जाएगी। पहाड़ व वन क्षेत्रों में विचरण करने वाली पशु-पक्षियों के लिए पेयजल मुहैया कराने की योजना है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें