फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे को झटका, वॉशरूम जाने की बात कहकर दुल्हन प्रेमी के साथ फरार

Fri, 24 Feb 2023 10:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

फिल्मों में तो आपने अक्सर देखा होगा कि दुल्हन ससुराल जाते समय रास्ते में प्रेमी के साथ बाइक या कार से फरार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मिर्जापुर से सामने आया है। दूल्हा रेस्टोरेंट में बैठा रहा और दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। 
विज्ञापन
दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे को करार झटका लगा। मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने आई नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन रेस्टोरेंट में परिवार के साथ भोजन करते समय वॉशरूम जाने के लिए पति से 10 रुपये मांग कर बाहर निकली थी।  बाहर निकल कर वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई।

विज्ञापन


काफी देर तक दुल्हन नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दुल्हन किसी बाइक सवार के साथ बैठकर जाती हुई दिखाई दी। मामला बीते रविवार का है। जौनपुर निवासी एक परिवार के लोग मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन करने आए थे।

रेस्टोरेंट के बाहर पहले से खड़ा था प्रेमी

कुछ दिन पहले हुई शादी के बाद दूल्हे के परिवार के साथ दुल्हन भी साथ आई थी। दर्शन पूजन करने के बाद सभी पार्किंग क्षेत्र  स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गए। खाना खाने के दौरान दुल्हन ने वॉशरूम जाने की बात कह कर पति से 10 रुपये लिए। फिर वह रेस्टोरेंट से बाहर निकली।

वहां पहले से खड़े प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। काफी देर तक जब दुल्हन नहीं आई तो दूल्हे समेत अन्य परिजनों ने तलाश शुरू की। सभी को लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो जो सच सामने आया उसे जानकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसकी दुल्हन किसी बाइक सवार के साथ अपनी मर्जी से जाती दिखी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें