फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजों पर हरियाली, देखरेख के अभाव में सूख गए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में धरती की बजाय कागजों पर ही हरियाली नजर आ रही है। पिछले साल लगाए गए पौधों का कोई पुरसाहाल नहीं है। देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे सूख गए, वहीं कितनों को पशुओं ने अपना निवाला बना लिया। वर्ष 2021-22 में कुल 66 लाख 44 हजार 454 पौधे रोपे गए थे। इसमें अकेले वन विभाग की ओर से 30 लाख 65 हजार पौधे रोप गए गए थे। अन्य विभागों की ओर से 35 लाख 79 हजार 474 पौधे रोपे गए थे। इनमें से अधिकांश विभागों की तरफ से लगाए गए पौधों का पता ही नहीं चल रहा है। इस बीच वर्ष 2022-23 में भी पौधरोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग के अलावा ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज, नगर विकास, रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, ऊर्जा, उच्च शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, उद्यान, लोक निर्माण विभाग, बेसिक शिक्षा, जल शक्ति, रेलवे, पर्यावरण, उद्योग, परिवहन, राजस्व, आवास विकास, उद्योग सहित कई अन्य विभागों को पौधरोपण के लिए अलग-अलग लक्ष्य आवंटित किए गए थे। वन विभाग को छोड़कर अन्य विभागों कई तरफ से लगाए गए अधिकांश स्थानों पर पौधे ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। देखरेख व सुरक्षा के अभाव में या तो पौधे सूख गए या फिर छुट्टा पशुओं की भेंट चढ़ गए। हलिया, कैमूर अभयारण्य सेंचुरी क्षेत्र में पिछले वर्ष 350 हेक्टेयर वन भूमि पर एक लाख 71 हजार पौधे रोपे गए थे। जिसमें से अधिकतर पौधे देखरेख के अभाव में सूख गए और कुछ पौधे पशुओं द्वारा नष्ट कर दिए हैं। जबकि पौधों की देखभाल करने के लिए वाचर, फारेस्ट गार्ड की ड्यूटी लगाई है।
उधर, इस वर्ष 79 लाख, 51 हजार 990 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी तुलना में वन विभाग सहित कुल 30 नर्सरियों में एक करोड़, 31 हजार 952 पौधे उपलब्ध हैं। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग की ओर से जिले में वर्ष 2022-23 में वृक्षारोपण के विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं। इसके तहत मिर्जापुर वन प्रभाग व कैमूर वन्य जीव वन प्रभाग को अकेले जनपद में 3608787 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह पर्यावरण विभाग को 400492, ग्राम्य विकास विभाग को 2339960, राजस्व को 266420, पंचायती राज विभाग को 266320, आवास विकास को 12040, औद्योगिक विकास को 7140, नगर विकास को 37800, लोक निर्माण विभाग को 19600 पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित है। इसी तरह से जल शक्ति विभाग को 19600, रेशम विभाग को 32350, कृषि विभाग को 449000, पशुपालन को 11900, सहकारिता को 10660, उद्योग को 14560, ऊर्जा को 9520, माध्यमिक शिक्षा को 5300, बेसिक शिक्षा को 5300, प्राविधिक शिक्षा को 9940 व उच्च शिक्षा को 37940 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इनके अलावा श्रम विभाग को 4900, स्वास्थ्य विभाग को 19040, परिवहन विभाग को 4900, रेलवे को 38640, रक्षा को 12040, उद्यान को 295160, गृह विभाग को 12601 व 4343203 पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। डीएफओ मिर्जापुर पीएस त्रिपाठी का कहना है कि जिले भर में इस वर्ष 79 लाख 51 हजार 990 पौधे रोपित किए जाएंगे। जिसमें अकेले मिर्जापुर वन प्रभाग व कैमूर वन्य जीव वन प्रभाग को कुल 3608787 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इनके अलावा अन्य विभागों को भी पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य की तुलना में कुल 30 नर्सरियों में एक करोड़ 31 हजार 952 पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें