बरियाघाट स्थित मंदिर में बृहस्पतिवार को नर-नारायण का भव्य शृंगार किया गया। पुजारी कमलेश महाराज ने आरती और पूजन कराया। शृंगार के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी कमलेश महाराज ने बताया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार को नर-नारायण का शृंगार किया जाता है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम के बराबर फल प्राप्त होता है। इस अवसर पर उमेश यादव, राजन तिवारी, दिनेश अग्रवाल, सीमा कसेरा, सावित्री देवी, मंजू देवी, कुसुम सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।