फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम्यांचलों में खूब उड़े अबीर एवं गुलाल

Sat, 07 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम्यांचलों में होली का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। लोगाें ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाने के बाद गले मिलकर पर्व की बधाई दी। गांव-गांव में होलिका दहन के बाद से ही होली का हुड़दंग शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक चलता रहा।
विज्ञापन


छानबे संवाददाता अनुसार क्षेत्र में होली सौहार्दपूर्ण वातवारण में मनाया गया। विभिन्न स्थानाें पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ढोलक की थाप और होली गीतों पर लोग जमकर झूमे।

मड़िहान में होलिका दहन के बाद ही होली खेलने का दौर शुरू हो गया। लोगाें ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। लोग रात भर होली गीत गाने में मशगूल दिखे। लालगंज में पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन


बाजार में एकत्रित लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दी। चुनार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में होली का त्योहार धूमधाम से मना। जगह-जगह भांग और ठंडई का वितरण किया गया।

पड़री संवाददाता के अनुसार होली पर जमकर अबीर-गुलाल उड़े। विंध्याचल, नरायनपुर, अहरौरा, जमालपुर, शेरवां, राजगढ़, हलिया, चील्ह, कैलहट, चेतगंज, सीखड़, मझवां, अदलहाट आदि में भी होली की मस्ती छायी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें