फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: व्याकरण के प्रश्नों ने परेशान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को इतिहास, भूगोल और इंटर के परीक्षार्थियों को अंग्रेजी व्याकरण के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम ने बताया कि दोनों पालियों में सभी 115 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सुबह की पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 37258 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 34868 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 27413 में से 26020 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
30 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा : मिर्जापुर। जिले में तीन केंद्रों पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षा हुई। सुबह की पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। कुल 30 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें