उपरौध अधिवक्ता समिति शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन वृहस्पतिवार को अधिवक्ता सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार कौंसिल सदस्य श्रीनाथ तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता को अपना ज्ञान हमेशा बढ़ाना चाहिए। हाईकोर्ट का विकेंद्रीकरण नहीं होना चाहिए और भौगोलिक दृष्टि से लालगंज को जिला बनना चाहिए।
इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में ई लाइब्रेरी का दौर चल रहा है। अधिवक्ताओं को माडर्न टेक्नालाजी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। अधिवक्ताओं को60वर्ष के बाद पेंशन योजना लागू करने की वार्ता सरकार से चल रही है।
विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी गुलाब चंद राम थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्र ने आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रदत्त त्रिपाठी ने किया। इस अवसर सुरेश त्रिपाठी, अधिवक्ता कैलाश त्रिपाठी, प्रथुनाथ दुबे,अरूण त्रिपाठी,जगदीश मिश्र उपस्थित रहे।