प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से डीजल और पेट्रोल के दामों को घटाने की मांग की। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर बिंद ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी कमी हुई है। बावूजद इसके भारत में डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 163 डालर प्रति बैरल था तब भारत में पेट्रोल की कीमत 80 रुपया प्रति लीटर था।
वर्तमान में 43 डालर प्रति बैरल दाम होने के बावजूद पेट्रोल के दामों में कमी नहीं की गई है। विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
प्रदर्शन करने वालों में ओम प्रकाश बिंद, अनिल सिंह, राजेश वर्मा, रामलखन सिंह शामिल रहे।