फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़हे में आग से दो लाख का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में शुक्रवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लगने से परिवार के लोग और मवेशी तो बाल-बाल बच गए, पर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं पशुपालक ने जानबुझ कर आग लगाने वाले आरोपी पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

गांव निवासी राधे कोल खेती करने के साथ बकरी पालन करता है। शुक्रवार की रात को वह परिवार के साथ खाना खाकर मड़हे में सो रहा था। देर रात 12 बजे किसी ने मड़हे में आग लगा दिया। समय रहते राधे पत्नी और तीन पुत्रियों के साथ बाहर आ गया। आग से मड़हे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसमे कपड़ा, अनाज, नगदी आदि जल गया। राधे ने बताया कि आग से लगभग दो लाख नुकसान हुआ है। बताया कि किसी ने जानबुझ कर आग लगा दिया। आग लगने से उसका दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें