जमालपुर। जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर शनिवार को सुबह रेल पटरी पर अग्निशमन यंत्र पड़ा देख चालक ने मालगाड़ी रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना पर सहायक स्टेशन मास्टर आरपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्र को कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि अग्निशमन यंत्र मुंबई रूट की किसी ट्रेन का है, जो पटरी पर गिर गया है। इसके बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
इन दिनों देश भर में रेल पटरियों पर कोई न कोई आपत्तिजनक सामान रखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। साथ ही ट्रेनों पर पथराव आदि की भी घटनाएं हो रही हैं। जिसे लेकर रेल प्रशासन के साथ ही जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस सतर्क है। इस बीच शनिवार को सुबह करीब 5:56 बजे मालगाड़ी संख्या जेजे-109 जिवनाथपुर से चुनार की तरफ जा रही थी। रास्ते में डाउन लाइन पर पोल संख्या 681/24 केएम के पास अग्निशमन यंत्र दिखाई देने पर चालक ने गाड़ी रोककर सहायक स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सहायक स्टेशन मास्टर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निशमन यंत्र को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि चार किलोग्राम का अग्निशमन यंत्र मुंबई जाने वाली किसी ट्रेन का है, जो रेल पटरी पर गिर गया था। जांच के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।सहायक स्टेशन मास्टर संतोष कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के चालक को पटरी पर अग्निशमन यंत्र पड़ा दिखाई दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंचे। अग्निशमन यंत्र पर 10/24 डीआर लिखा था। अग्निशमन यंत्र किसी ट्रेन से टूटकर रेल पटरी पर पर गिर गया था।