फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑटो सवार महिला से दिनदहाड़े सोने की चेन की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के सीताकुंड के पास रविवार को दोपहर में ऑटो से घर जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। दूसरी महिला का बैग छीनते समय दोनों महिलाएं ऑटो से नीचे गिर गईं। बाइक सवार मौके पाकर अकोढ़ी की ओर फरार हो गए। गिरने से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी विंध्याचल ले जाया गया। बाद में महिलाओं ने छिनैती की तहरीर थाने में दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिछले तीन दिन में विंध्याचल थाना क्षेत्र में छिनैती की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी मोनी सोनकर (23) अपनी जेठान मालती देवी (45) और सास गेंदा देवी (60) के साथ रविवार मो सुबह अपने मायका देहात कोतवाली क्षेत्र के मुहंकुचवा आई थीं। दोपहर में तीनों ऑटो से अपने घर जा रहा थीं। ऑटो के बांई ओर मालती देेवी बैठी थीं। उनके बाद मोनी और फिर सास गेंदा देवी बैठी थीं। ऑटो विंध्याचल थाना क्षेत्र के सीताकुंड के पास पहुंचा था, उसी दौरान पीछे से आए बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर मालती देवी के गले से सोने का चेन छीन ली। इसके बाद मोनी सोनकर के हाथ से पर्स छीनने लगे। छीना-झपटी में दोनों महिलाएं ऑटो से नीचे गिर गईं। इस बीच बाइक सवार बदमाश अकोढ़ी की ओर फरार हो गए। ऑटो से गिरने से घायल मालती और मोनी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। मालती को अधिक चोट लगी थी। मोनी पांच माह की गर्भवती हैं। मोनी ने बताया कि जेठानी का चेन छीनने के बाद बाइक सवार उनका पर्स छीनने लगे तो वे नीचे गिर गईं। उनका मोबाइल फोन भी टूट गया। छिनैती की घटना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थानाध्यक्ष अतुल राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें