फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्राम पहरी क्षेत्र की घटनाओं के बारे में दें सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना परिसर में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों, अनुचरों व थाना कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति ने ग्राम प्रहरियों को मिलने वाले वेतन-भत्ता, वर्दी, टार्च, साइकिल आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही अधिकारियों को ग्राम प्रहरियों को समय से भत्ता आदि उपलब्धकराने का निर्देश दिया। ग्राम प्रहरियों को भी उन्होंने क्षेत्र में होने वाले अपराध के बारे में तुरंत जानकारी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों की समस्याओं की सुनवाई भी की। साथ ही अधिकारियों को समस्या का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को कर्तव्य का बोध कराते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में होने वाले आपराधिक घटनाओं के बारे में तुरंत जानकारी दें। ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सम्मेलन के दौरान कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम प्रहरियों को कंबल वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर परमानंद कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक थाना विंध्याचल अतुल कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें