फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलजीवन मिशन की योजनाओं को अविलंब कनेक्शन दें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक विद्याभूषण ने विद्युत अभियंताओं संग बैठक कर बकाए व योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि जलजीवन मिशन की योजनाओं के लिए अविलंब कनेक्शन दें।
विज्ञापन

एमडी ने विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर के जिलों की समीक्षा करते हुए बकाया वसूली पर जोर दिया। कहा कि वसूूली पर अधिक ध्यान दिया जाय। उपकेंद्र क्षेत्रों में अवर अभियंता व सहायक अभियंता निरीक्षण करें और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जाय। योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जहां भी विद्युत कनेक्शन देने की मांग हो, वहां पर अविलंब कनेक्शन देने की व्यवस्था की जाय। बरसात के मौसम को देखते हुए विद्युत तारों के ऊपर से गुजरे हुए पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए भी अभियंताओं को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वसूली के लिए यह आवश्यक है कि अभियंता कार्यालय में बैठें और उपभोक्ताओं के बिलों के संबंध में जो भी शिकायत या समस्या हो उसे अविलंब दूर कराते हुए भुगतान कराने का प्रयास करें।
बिजली चोरी में चार प्राथमिकी
मिर्जापुर। नगर के बल्ली के अड्डा मोहल्ले में सोमवार को बिजली चोरी के चार मामले पकड़े गए। इसमें अवर अभियंता रामसिंह ने संबंधित चार के खिलाफ बिजली चोरी में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय की जोड़ी गई बिजली
मिर्जापुर। बीएसए कार्यालय की शनिवार को कटे कनेक्शन को सोमवार को जोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि बीएसए कार्यालय पर पांच लाख रुपये से अधिक का बकाया था। इसीलिए बिजली काटी गई थी। सोमवार को जब बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि बकाया इससे काफी कम है तो बिजली जोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें