फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ मड़िहान को शो काज व सीडीपीओ सीखड़ पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कुपोषण व कुपोषित बच्चों में सुधार की प्रगति की समीक्षा की। लापरवाही मिलने पर सीडीपीओ मड़िहान को नोटिस और सीडीपीओ सीखड़ पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि जून में 2743 बीएचएनडी बैठक कराए जाने के सापेक्ष 2734 बैठकें कराई गईं। नौ लंबित बैठकों में मड़िहान में सर्वाधिक पांच बैठकें न कराने जाने पर सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस दिया गया। इसी प्रकार सैम-मैम बच्चों के सर्वे में सीखड़ सबसे कम सर्वे वाला रहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सीडीपीओ नरायनपुर एक वर्ष से अनुपस्थित चल रही हैं। इससे कार्य प्रभावित हो रहा है। जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने तथा कृत कार्रवाई से आईसीडीएस मुख्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया। सीखड़ में किसी दूसरे सीडीपीओ को प्रभार देने के लिए कहा। अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती न करने पर प्रभारी व चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस भी उपस्थित रहीं। अनुपूरक पुष्टाहार, पोषण ट्रैकर, समुदाय स्तर पर सैम-मैम बच्चो का चिन्हीकरण संग दवाइयों के वितरण की भी समीक्षा की गई।
समय से खुले आंगनबाड़ी केंद्र
मर्जापुर। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलें, बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही उन्हें दिये जाने वाले एमडीएम व खाद्य पदार्थ को समय से उपलब्ध कराया जाय। कहा कि मड़िहान, हलिया पटेहरा, अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र हैं। वहां पर सैम मैम बच्चो का सर्वे कर समुचित इलाज करते हुये सुधार लाया जाय। संबंधित एमओआईसी से दूरभाष पर भी वार्ता कर दवाईयो को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें