फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंकपत्र की त्रुटियों में सुधार न होने पर छात्राओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केएमपीजी कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को महाविद्यालय में जमकर हंगामा किया। छात्राएं कई दिन से अंकपत्र में हुई त्रुटियों में सुधार की मांग कर रही थीं। सोमवार को वे जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचीं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक समेत दो अधिकारियों की टीम बनाकर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


छात्राओं ने मंडलायुक्त को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी ने छात्राओं को बुलाकर उनसे बात की और समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जांच टीम बनाकर अधिकारियों को जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जब अधिकारी केएमपीजी काॅलेज पहुंचकर प्राचार्य के कक्ष में गए तो कक्ष का दरवाजा बंद हो गया। इस पर छात्राएं आक्रोशित हो गईं। उनका कहना था कि अधिकारी मामले की लीपापोती करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि उनके सामने ही बातचीत होनी चाहिए। इसके बाद कक्ष का दरवाजा खोलवाया गया और छात्राओं के सामने ही बातचीत हुई। छात्राओं ने कहा कि उनको उनके त्रुटि रहित अंकपत्र चाहिए। छात्राओं ने यह आरोप भी लगाया कि महाविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। पुस्तकालय में पुस्तकें नहीं मिलती हैं। सदैव ताला लगा रहता है। यह भी कहा कि उनसे शुल्क के अतिरिक्त भी पैसा लिया जाता है। इस दौरान रीतू पटेल, अंजली प्रजापति, पद्मजा, अर्चना मौर्या, आकांक्षा सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। उधर, प्राचार्य नीलम अस्थाना का कहना था कि हो सकता है शिक्षकों द्वारा चाय-पानी के लिए 10-20 रुपये लिए गए हों। प्रायोगिक परीक्षा के लिए जो परीक्षक आते हैं, उनके लिए यह व्यवस्था की जाती है। उन्होंने कहा कि अंकपत्रों में त्रुटियों में सुधार किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय जाकर उसे ठीक कराया जाएगा। महाविद्यालय स्तर से इसमें सुधार नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें