पाल्क संस्था की ओर से श्रीजी पैलेस में निशुल्क डांडिया प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 84 बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी बालिकाओं ने डांडिया नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अंजनी गुप्ता और लक्ष्मी गुप्ता ने मुख्य अतिथि को चुनरी और त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया। इस दाैरान शालिनी रैदानी, नम्रता अग्रवाल, बिंदु रैदानी, शीतला प्रसाद गुप्ता, अर्चना खंडेलवाल, नितेश केशरवानी, अभिषेक साहू, अर्चना सिंह, निरंजना कुमारी, प्रवीण मौर्या, पूर्णिमा गुप्ता और आर्य मोदनवाल माैजूद रहे। संवाद