फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आम के पेड़ पर लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के बड़ौहा गांव में बुधवार को मगरहवा मार्ग पर सड़क से 20 मीटर दूर स्थित आम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव फंदे में लटकता शव मिला। युवती का शव लटकता मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। एएसपी नक्सल और सीओ ने डाग स्क्वाॅड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के बड़ौहा गांव तिराहा के पास मंगरहवा जाने वाले मार्ग से लगभग 20 मीटर दूरी पर आम के पेड़ में जमीन से लगभग 20 फीट ऊपर दुपट्टे के सहारे लगे फंदे पर 18 वर्षीय अज्ञात युवती का शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव लटकता देख सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पीआरवी पुलिस पहुंची। पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने पेड़ से युवती के शव को नीचे उतरवाकर ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वाॅड के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह व सीओ मंजरी राव ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। युवती के शरीर पर छींटदार समीज, कत्था रंग की सलवार है। शव मिलने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एएसपी नक्सल ने बताया कि आम के पेड़ पर फंदे से लटकता शव मिला है। फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें