फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे से लटकता मिला युवती का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी खुर्द गांव के मझिहान बस्ती के डिहवा के पास नीम के पेड़ पर शुक्रवार को फंदे से लटकता युवती का शव मिलने के मामले में उसके भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। भाई ने रात को घर से ले जाने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रात करीब 10 बजे युवती को कर्णावती नदी पार करते समय चरवाहों ने देखा था। कुछ देर बाद जब एक चरवाहा मवेशी हांकने गया तो पेड़ पर युवती का शव फंदे से लटकता दिखा। थोड़ी देर बाद पहुंचे लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी दयाशंकर ने बताया कि युवती उनकी पुत्री ममता देवी (21) है। दयाशंकर ने बताया कि दो अप्रैल की रात करीब 11 बजे दो बाइक से लोग घर आए थे। वे उनकी पुत्री को लेकर गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। ममता के भाई अशोक कुमार ने बताया कि बीते दो अप्रैल को रात करीब 11 बजे विंध्याचल के महुआरी खुर्द गांव निवासी एक युवक अपने चाचा के साथ घर आया और उसकी बहन को ले गया। तीन अप्रैल को सुबह बहन के घर में मौजूद नहीं रहने पर युवक के घर गए तो बहन वहां मिली। उससे पूछा तो उसने बताया वह युवक से प्रेम करती है। उसी से शादी करेगी। इस पर वे लोेग घर आ गए। बाद में उसका शव फंदे पर लटकता मिला। अशोक ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी ने ही हत्या की है। विंध्याचल थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें