फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा प्रेमी संग फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की 11वीं की छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली, लेकिन रास्ते से ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की मां ने राजगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 11वीं की छात्रा काे पड़ोस के गैर बिरादरी के युवक से प्रेम हो गया। लड़की घर से स्कूल के लिए निकलती, लेकिन स्कूल न जाकर प्रेमी के साथ घुमने निकल जाती थी। धीरे-धीरे लड़की की मां को उसके बारे में पता चल गया। इसके बाद मां ने लड़की को पड़ोस के गैर बिरादरी के युवक से मिलना जुलना बंद करने की हिदायत दी।
किशोरी ने परिजनों की बात नहीं मानी और शनिवार को घर से स्कूल के लिए निकली तो प्रेमी के साथ फरार हो गई। लड़की के घर से फरार हो जाने की जानकारी पर उसकी मां ने राजगढ़ पुलिस को तहरीर देकर पुत्री को भागने वाले के खिलाफ की कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजगढ़ अमित कुमार ने बताया कि मामले में जानकारी मिली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें