फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण, कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। परीक्षा देकर घर लौट रही हाईस्कूल की एक छात्रा का शनिवार को कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। रास्ते में कार की गति धीमी होने पर छात्रा वाहन से कूद गई। इसके बाद कार सवार उसे जबरदस्ती फिर बैठाने लगे। इस बीच छात्रा के शोर मचाने पर पर कार सवार बदमाश धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में शोहदों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य विद्यालय जाने-आने वाली छात्राओं के आगे-पीछे बेतरतीब तरीके से बाइक चलाते हुए उन पर छींटाकशी करते रहते हैं। राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी हाईस्कूल की छात्रा के पिता की एक बाजार में दुकान है। वहां पर मनचले आकर छात्रा को परेशान करते थे। शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे छात्रा एक इंटर काॅलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। रास्ते में युवकों ने रोककर छात्रा को जबरदस्ती खींचकर कार में बैठा लिया। छात्रा का अपहरण कर कार सवार भागने लगे। कुछ दूर जाने पर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर कर्बला के पास कार की गति धीमी होने पर छात्रा वाहन से कूद गई। इसके बाद युवक दोबारा छात्रा को पकड़कर जबरदस्ती कार में बैठाने लगे। छात्रा ने शोर मचाया तो कार सवार धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद डरी-सहमी छात्रा घर पहुंची। रात करीब आठ बजे छात्रा के पिता दुकान बंद कर घर पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शनिवार को रात करीब 10 बजे पहुंची पुलिस तीन युवकों को पकड़कर थाने ले गई। छात्रा के पिता ने रविवार को सुबह राजगढ़ थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें