जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिहसड़ा कला के मुराजपुर मुहल्ले में मंगलवार को दोपहर में नेनुआ तोड़ते समय पैर फिसलने से किशोरी पास स्थित कुएं में गिर गई। परिजनों ने लोगों की मदद से किशोरी को बाहर निकाला। इस बीच उसकी मौत हो गई थी।
जिगना थाना के ग्राम पंचायत बिहसड़ा कला के मुराजपुर बस्ती में मंगलवार को अपराह्न करीब ढाई बजे हाईस्कूल की छात्रा अल्पना (16) पुत्री राम ललित घर से लगभग 50 मीटर दूर पर स्थित कुएं के पास नेनुआ तोड़ने गई थी। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे किशोरी कुएं में गिर गई। जब तक लोग किशोरी को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास भी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अल्पना एक भाई चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। सुरेश कुमार पुत्र बंधारी ने जिगना थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।