मिर्जापुर। कटरा कोवताली क्षेत्र के सद्भावना नगर ड़ुमरौली के पास घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बालिका की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार मौका पाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सद्भावना नगर ड़ुमरौली निवासी भरत लाल की तीन वर्षीय पुत्री प्रियंका घर के सामने खेल रही थी। तभी गली से आ रही एक कार ने बालिका को टक्कर मार दिया। इससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार मौका पाकर फरार हो गया। बालिका की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।