मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार गांव निवासी युवती की विषाक्त सेवन से मौत हो गई। क्षेत्र निवासी सोनी (19) पुत्री संतोष कुमार ने शुक्रवार की सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आये। जहां उपचार के दौरान उसक मौत हो गई। मौत से परिवार मेें कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि विषाक्त सेवन से युवती की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।