फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में शुक्रवार को एक महिला ने छत में लगे एंगल से फंदे से लटककर जान दे दिया। आते जाते आसपास के लोगों ने खिड़की से शव लटका देख पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार उमेश चंद्र और उपनिरीक्षक राकेश सिंह मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड कर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय रेनू पत्नी बाबा प्रजापति दोपहर में अपने कमरे को अंदर से बंद करके नायलान के रस्सी का फंदा बनाकर एंगल से लटक गई। मकान के पीछे के रास्ते से आते जाते लोगों ने खिड़की से देखा शव लटका देखकर प्रधान प्रतिनिधि दीनानाथ यादव को सूचना दिया। दीना नाथ ने कछवां थाने सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस व नायब तहसीलदार उमेश चंद्र ने पहले घरवालों दरवाजा पीटकर घर वालों को बुलाने की कोशिश की, पर घर में कोई नहीं था तो दरवाजा तोड़कर मृतका रेनू के शव को पंखे के कुंडी के सहारे नायलान की रस्सी को काटकर शव उतरवाकर लाश को थाने लाए।
आसपास के लोगों ने बताया कि घर पर कोइ सदस्य नहीं रहता। पति दुबई कमाने गया है। सास बगल के गांव के खेत में मजदूरी करने गई हैं। मृतका रेनू की तीन वर्षीय बच्ची दरवाजे पर रो रही थी। सूचना पर सास जड़ावती को खेत आई। सास ने बताया कि सब कुछ सामान्य था। सुबह खाना बनाकर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें