फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए किया हंगामा

Thu, 26 Nov 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी का मानदेय नहीं मिलने पर नाराज होमगार्डों ने गुरुवार को प्रधानी के लिए होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


 नगर के जीआईसी मैदान में इकट्ठा हुए जवानों ने कहा कि जबतक मानदेय नहीं दिया जाएगा तबतक  ड्यूटी करने नहीं जाएंगे। खबर लगते ही होमगार्ड विभाग के अधिकारियों  में हड़कंप मच गया। 

उन्होंने आनन फानन में जवानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और अड़े रहे।

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पुलिस, पीएसी के अलावा होमगार्ड के जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है।

वर्तमान समय में विभाग में कुल 16 कंपनियां पुरूष तथा एक कंपनी महिला की है। जिसमें कुछ जवानों की ड्यूटी थाने पर लगाई है। जहां से उनको चुनाव में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव के पहले चरण का चुनाव 28 नवंबर को जनपद के चार ब्लाक सिटी, कोन, सीखड़, तथा मझवां में होना है। जिसमें सैकड़ों होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन चुनाव में जाने के लिए जवानों को पहले पैसा नहीं दिए जाने पर वह नाराज हो गए।
विज्ञापन


कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते जवानों को पैसा नहीं मिल पा रहा है। इससे वह चुनाव कराने में असमर्थ हैं।  जीअीईसी मैदान में एकत्र होकर वह अपना विरोध जताने लगे।

 खबर लगते ही अधिकारी उनको मनाने में जुट गए। आश्वासन दिया कि उनका मानदेय दे दिया जाएगा।

अभी तक उनको पैसा मिला नहीं है। इसलिए वह देने में असमर्थ हैं। जैसे ही पैसा मिलेगा वह तत्काल मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें