जमालपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बृहस्पतिवार की शाम को अपने गांव ओड़ी में भतीजे संजय की पत्नी अंजनी देवी के त्रयोदशाह संस्कार में शामिल हुए। वह करीब एक घंटे तक गांव पर रहे।
पारिवारिक कार्यक्रम के बाद जलशक्ति मंत्री ने जलालपुर चौराहे पर स्थित बेलहर माइनर का निरीक्षण कर साइफन की सफाई कराने और पटरी से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह और जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने मंत्री को पत्रक देकर समसपुर, चुनार में पंप कैनाल का काम जल्द पूरा कराने की मांग की।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, राकेश सिंह, आशीष सिंह, अरुण सिंह, चेतनारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह आदि मौजूद थे।