फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 20 फरवरी तक पूरा कराएं सेफ हाउस के भूतल का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी ने नवीन कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवन के निर्माण व पर्यटन विभाग की विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी को विंध्याचल में बनने वाले सेफ हाउस के भूतल को 20 फरवरी तक पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि मांगी गई जानकारी तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि कलेक्ट्रेट निर्माण की स्वीकृति प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा सकें। पर्यटन विभाग की विभिन्न एजेंसियों द्वारा निर्माणाधीन परियोजनाओं में विन्ध्य कारीडोर, मल्टी स्टोरी पार्किंग, विंध्याचल घाट पर गंगा नदी किनारे पाथवे व घाटों का निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों व प्रभारी अधिकारी पर्यटन संजीव कुमार से कहा कि निर्माणाधीन कार्यों की सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर थर्ड पार्टी के द्वारा भी कराई जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व अधिशासी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर से कहा कि नगर व विंध्याचल में जल निगम द्वारा कार्य पूर्ण करने के बाद दी गई सड़कों की सूची के अनुसार मरम्मत कराना सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के अलावा सभी संबंधित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें