लोवर खजूरी वियर के पुनर्वास एवं सुधार कार्य का जायजा लेते केंद्रीय जल आयोग टीम शामिल इंटरनेशनल
मिर्जापुर। केंद्रीय जल आयोग टीम के नेतृत्व में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरों की टीम ने मंगलवार को लोवर खजूरी वियर में चल रहे पुर्नवास एवं सुधार कार्यों का जायजा लिया। टीम ने प्रयोग में लाए जा रहे मैटेरियल की गुणवत्ता को परखा।
अंतरराष्ट्रीय स्पेशिलिस्ट डक सिल्वा विक्टर ऑस्कर ने मैटेरियल की गुणवत्ता को परखने के साथ ही इंजीनियरों को पहले पॉइटिंग के बाद ही ग्राउंटिंग कराने (दरार भरने) का निर्देश दिया। केंद्रीय जल आयोग की टीम में शामिल नेशनल और इंटर नेशलन टीम के इंजीनियरों ने लोवर खजूरी वियर का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व रख-रखाव को देखा।
142.00 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैले लोवर खजूरी वियर का निर्माण 75 साल पहले 1950 में कराया गया था। रख-रखाव के अभाव में वियर न सिर्फ जर्जर हो गया था। सीपेज के चलते पानी नदियों में बह जाता रहा।
वियर का 3 करोड़ 95 लाख रुपये से पुर्नवास एवं सुधार कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान राज्य बांध सुरक्षा लखनऊ टीम के अलावा विशेषज्ञ इं. कन गिरी, इं. प्रमोद कुमार, एई. जीतेंद्र कुमार, जेई. नावेद्र कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।