मिर्जापुर। बरसात में जाम सीवर और जल निकासी की समस्या को लेकर लोगों की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बृहस्पतिवार को नटवीर चौराहा से नटवा तक निरीक्षण किया। इस दौरान जाम नाली के साथ टूटे चैंबर को देख संबंधित अधिकारी को दो दिन में ठीक करने का निर्देश दिया। जनता की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंच नपाध्यक्ष को अधिकतर स्थानों पर नाली के ऊपर अतिक्रमण दिखा। इसपर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक को फोन किया। समस्या के निदान के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस कार्य को पूरा करने के लिए सफाई निरीक्षक को 24 घंटे का समय दिया।