फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पोषण एप पर बिंदुवार कराएं फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने पोषण ट्रैकर एप पर पुष्टाहार वितरण की कम फीडिंग पर सीडीपीओ से नाराजगी जताई। एप पर सभी बिंदुओं पर जनवरी माह की फीडिंग करने के निर्देश दी। डीएम ने जमालपुर और नरायनपुर विकास खंड में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए 20 फरवरी तक पूरा कराने को कहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद से पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थिति की जांचकर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शत प्रतिशत फीडिंग कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि सभी नामांकित बच्चों के नाम व फोटोग्राफ की सूची आंगनबाड़ी केंद्रों पर चस्पा किया जाएं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाॅट कुक के लिए बर्तन उपलब्घ कराने तथा बच्चों के बैठने के लिए चटाई अथवा दरी क्रय कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान व लालगंज में अतिरिक्त पेाषण पुर्नवास केन्द्र बनाने का निर्देश दिया। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, उपायुक्त एनआरएलएम अनय कुमार, उपायुक्त मनरेगा मो. नफीस, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सीएल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


लोगों की फरियाद सुनी
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आए फरियादियो के पास पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें