फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सामूहिक विवाह के 152 आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के 1284 लोग आवेदन किए थे। समाज कल्याण विभाग ने भौतिक सत्यापन में खामी मिलने पर 152 आवेदन को निरस्त कर दिया। विभाग के मुताबिक सत्यापन के दौरान उम्र कम होने, विवाहित होने, आधार कार्ड और बैंक पासबुक सही नहीं पाए जाने पर आवेदन निरस्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर्ष वित्तीय वर्ष 2023- 24 में जिले के 1456 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 1132 जोड़ों का विवाह हो चुका है। मार्च से पहले लक्ष्य को पूरा करने के लिए पात्रों की सूची बनाई जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए ग्रामीण व नगर क्षेत्र से 1284 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। सत्यापन के बाद 152 आवेदन निरस्त कर दिए गए। आवेदन का कड़ाई से जांच कराई जाती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभार्थी को 51000 रुपये का लाभ मिलता है। विभाग की ओर से पैतीस हजार सीधेउनके खाते में भेजे जाते हैं। 10 हजार उपहार सामग्री और छह हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। जिले में योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022- 23 में सबसे अधिक 1559 जोड़े सात फेरे लिए थे।
विज्ञापन



अब तक हो चुके हैं 3824 विवाह



मिर्जापुर। जिले में वर्ष 2017- 18 से शुरु हुए सामूहिक विवाह में अब तक 3824 जोड़ों का विवाह हो चुका है।
वर्ष 2017- 18 में 185,
2018-19 में 365,
2019- 20 में 513,
2020- 21 में 396,
2021- 22 में 626,
2022- 23 में 1559
2023- 24 में अब तक 1132 विवाह हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें