फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कम लागत में उड़द-तिल की पाएं अधिक उपज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। विकास खंड के कृषि केंद्र में सोमवार को किसानों को खेती संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। बताया गया कि अभी देर नहीं हुई है। खाद-बीज और पानी का सामंजस्य बनाकर किसान खेती की तैयारी में जुट जाएं। सहायक कृषि अधिकारी ने कम लागत में उड़द व तिल के अधिक उत्पादन की जानकारी दी।
विज्ञापन


जैसी जमीन वैसी खेती की जानकारी देते हुए सहायक कृषि अधिकारी संजय सिंह पटेल ने बताया कि दलहन और तिलहन, उड़द व तिल की खेती मिट्टी के अनुसार करने से उत्पादन में वृद्धि होती है और कम लागत आती है। इससे किसानों को लाभ होता है। किसानों को बताया कि धान की खेती के लिए अलग-अलग तरह के धान मौजूद हैं। किसान रमेश कुमार के पूछने पर बताया कि काली मिट्टी में धान की अच्छी उपज होती है। समय से खेती करने पर लागत ज्यादा नहीं लगती। धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसान दशरथ तिवारी ने बताया कि गर्मी के चलते विलंब से नर्सरी तैयार की गई है। कृषि अधिकारी संजय पटेल ने बताया कि खेत की जोताई और खाद की मात्रा पानी की व्यवस्था के अनुसार करने पर उपज में कोई कमी नहीं होगी। खेती में अभी कोई विलंब नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें