फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कार्यालयों में परिवाद समिति का गठन कराएं- जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत गठित आंतरिक परिवाद समिति व स्थानीय परिवाद समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की। कहा कि सभी कार्यालयों में परिवाद समिति का गठन कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के यह पूछे जाने पर कि जिला स्तर पर अब तक कितने ऐसे प्रकरण प्राप्त हुए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि अब तक दो प्रकरण प्राप्त हुए थे। जिनका निस्तारण कर दिया गया है। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी ने यह भी बताया गया कि अब तक कुल 82 कार्यालयों में स्थानीय परिवाद समिति का गठन हो चुका है। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी कार्यालयों में स्थानीय परिवाद समिति का गठन कराये जाने का निर्देश दिया। इस बैठक में जिला दिव्यांगजन अधिकारी दिव्या शुक्ला, पूजा मौर्य, रेनू पांडेय, डॉ. मंजु यादव, निधि मद्धेशिया, रजनी दूबे, नगीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें