मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में अधिकारियों के साथ बैठककर नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 25 मार्च से पहले गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चेजिंग रूम, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने मंडलायुक्त को बताया कि चैत्र नवरात्र मेले के मद्देनजर 12 गोताखोर, अष्टभुजा रैन बसेरे की सफाई के लिए शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। मंडलायुक्त ने गोतोखोरों को परिचय पत्र देने को कहा। अभियान चलाकर अवैध कनेक्शन करने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कहा मेले में जिस भी दुकानदार को अस्थायी कनेक्शन की आवश्यकता है उसे तत्काल कनेक्शन दिए जाएं। मंडलायुक्त ने कहा कि तीनों मंदिर पसिर में लगे विद्युत वायरिंग व उपकरणों की सघन जांच की जाएं। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड से मंडलायुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र की मुख्य सड़कों की मरम्मत व उनकी पैचिंग का कार्य समय से पूर्ण कराएं। पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने सीसीटीवी कैमरे की जांच करने को कहा।
कहा कि पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करें। उन्होंने प्रभारी यातायात को निर्देशित किया कि सड़कों पर बेतरतीब तरीके वाहन खड़ा न होने दें। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा अधिकारियों से कहा कि जिन ट्रेनों का ठहराव विंध्याचल हो उन सभी की समय सारणी का फ्लैक्स मंदिर व रोडवेज परिसर में लगवाए। सीएमओ से कहा कि एंबुलेंस को चिह्नित स्थलों पर रखें व मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा भी सक्रिय रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मेला क्षेत्र के आठ सेक्टरों में 60 जगहों पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, एडीएम शिव प्रताश शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सीएल वर्मा व श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी मौजूद रहे।