फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से पहले कराएं सभी मार्गों को समतल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को विंध्य कॉरिडोर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को परिक्रमा पथ सहित पुरानी वीआईपी, न्यू वीआईपी, कोतवाली व पक्का घाट मार्ग पर शारदीय नवरात्र के पूर्व समतलीकरण का कार्य पूरा कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम जिलाधिकारी विंध्य कॉरिडोर में चल रहे कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों में हुई प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि कॉरिडोर परिसर में प्रस्तावित 130 खंभों में से लगभग 87 का काम पूरा हो गया है। कोतवाली मार्ग व न्यू वीआईपी मार्ग पर नवरात्र के पूर्व श्रद्धालुओं का आवागमन चालू करा दिया जाएगा। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर डीएम ने पक्का घाट पहुंचकर किनारों की मौजूदा स्थिति का अवलोकन किया। पक्काघाट के ऊपर सेल्फी ले रहे दर्शनार्थियों को दूर हटाया। वहीं घाट पर गंगा में स्नान कर रहे लोगों को भी सचेत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही जलस्तर में वृद्धि होती रही तो एक दो दिनों में पक्काघाट पर स्नान पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, मंदिर सुरक्षा प्रभारी चंद्र प्रकाश पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश पांडेय, सहायक अभियंता राजकुमार पांडेय, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रवीण कुमार चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें