फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज-कलवारी मार्ग स्थित अमोई गांव में बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान लोक निर्माण विभाग खंड दो के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में राजस्व टीम व काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान विरोध कर रही एक महिला घायल हो गई। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

लालगंज-कलवारी मार्ग पर अमोई गांव में कई साल से सड़क किनारे तीन भवन बने थे। तीन परिवारों की रोजी रोटी उसी दुकान से चलती थी। अधिकारियों का कहना था कि कई बार सड़क की जमीन खाली करने के लिए नोटिस संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस बीच जमीन खाली कराने के लिए बुलडोजर चलाकर तीन भवनों को ध्वस्त करा दिया गया। तहसीलदार फूलचंद यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ ऑपरेशन से पुलिस बल की मांग की गई थी। मंडलायुक्त के आदेश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें