फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कानून की जानकारी प्राप्त कर अधिकारों के प्रति सजग रहें

विज्ञापन
जिला वि​धिक सेवा प्रा​​धिकरण के वि​धिक साक्षरता ​शिविर में शामिल  जज व अन्य। स्रोत- सोशल मीडिया - फोटो : हाईस्कूल के टॉपर को रुपये व प्रमाण पत्र देते सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेम सागर वर्मा।
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सभा मिश्र लाहोली प्राथमिक पाठशाला परिसर में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर लगी। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव पल्लवी सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना ही विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। लोगों को कानून की जानकारी प्राप्त कर अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिक संरक्षण, घरेलू हिंसा निवारण और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विधिक जागरूकता से ही समाज में न्याय, समानता एवं सम्मान की स्थापना संभव है। उन्होंने लोगों से कानून की जानकारी प्राप्त कर अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मनीष सिंह, गणेश सरोज, मंजू यादव, मनजीत सिंह, लक्की सिंह, जेपी, दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें