फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तार जलने से जनरेटर खराब, मंडलीय अस्पताल में डेढ़ घंटे बिना बिजली के रहे मरीज और डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में शनिवार सुबह तार जलने के बाद जनरेटर में खराबी आ गई। इसके चलते शाम के समय महिला अस्पताल और इजरजेंसी वॉर्ड में एक से डेढ़ घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी के कारण डॉक्टर, मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जले केबल के मरम्मत के बाद रात को बिजली बहाल बहाल हुई। पुराने जिला महिला अस्पताल परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर के केबल में शनिवार सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया। इसके बाद बिजली निगम की टीम आई, पर मरम्मत नहीं कर सकी। इस दौरान जनरेटर से बिजली सप्लाई की जा रही थी। लगातार जनरेटर चलने से उसमें भी समस्या आई। बिजली निगम के जेई और एसडीओ को फोन किया गया पर उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद सीएमएस ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को जानकारी दी। प्राचार्य ने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। डीएम ने बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया। जिसके बाद बिजली निगम के लोगों ने आकर जले हुए केबल को ठीक किया। शाम को सात बजे मेडिकल स्टोर के पीछे तार जल गई। जनरेटर से बिजली चल रहा था पर उसमें भी शाम सात बजे खराबी आई। इससे महिला अस्पताल और इमरजेंसी में बिजली कट गई। मरीज और डॉक्टर गर्मी से परेशान रहे। केबिल मरम्मत कर बिजली को चालू किया गया। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. सचिन किशोर ने बताया कि ट्रांसफार्मर का केबल जलने और उसके बाद लगातार जनरेटर चलने से भी खराबी आई। शाम के समय एक से डेढ़ घंटा इमरजेंसी और महिला अस्पताल में बिजली की समस्या हुई। टीमें लगी थीं। अस्पताल में लोड बढ़ रहा है। तार पुरानी है। उसे बदलने के साथ अब आवास की बिजली अलग करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें