महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की परास्नातक, बीबीए, बीसीए और एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान मंगलवार को जीडी बिनानी पीजी कालेज में एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। केबीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की पहली पाली में 355 और दूसरी पाली में 215 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केबीपीजी कालेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर केबीपीजी कालेज सहित स्वामी गोविंदाश्रम महाविद्यालय पैड़ापुर, कृषक महाविद्यालय राजगढ़ तथा मथुरा ला कालेज पुरजागीर के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के दौरान डा. रिचा शुक्ला, डा. अंबुज पांडेय, डा. धनंजय सिंह, डा. राजेश यादव, डा. आशीष श्रीवास्तव, डा. अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। जीडी बिनानी पीजी कालेज में परीक्षा के दौरान प्राचार्य डा. सुरेश चंद्र पांडेय, डा. ध्रुवजी पांडेय, डा. राजमोहन शर्मा, डा. राजीव अग्रवाल, डा.राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।