मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के जुड़िया जंगल में युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के चलते आरोपी ने गौतम की हत्या की थी। नौ नवंबर की शाम को जुड़िया जंगल के पास पटेवर कपसा झरना गांव निवासी गौतम कोल का शव बरामद हुआ था। गौतम दो नवंबर को घोरावल गया था। शव मिलने के बाद संदेह के आधार पर मृतक गौतम की पत्नी शीला द्वारा मुन्नालाल को आरोपी बनाया गया। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। पुलिस के आरोप में उसके साथ गए बाबा और मुन्ना कोल से पूछताछ किया। हत्याकांड को लेकर तहर-तरह की चर्चा होने लगी। काफी छानबीन के बाद पुलिस हत्यारों तक नही पहुंच सकी, न कोई सुबूत हाथ लगा। मुन्ना कोल की मां कमलेश ने भी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मड़िहान पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आखिरकार शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुन्ना कोल को हत्या व सुबूत मिटाने के आरोप में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते गौतम की हत्या की गयी थी। हत्या व साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुन्ना कोल को जेल भेजा गया।