फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गौतम अदाणी ने देखी ताप विद्युत परियोजना की प्रगति

विज्ञापन
मड़िहान में प्रस्तावित ताप विद्युत पावर प्लांट परियोजना के निरीक्षण के दौरान कर्मियाें के साथ फ
विज्ञापन
मिर्जापुर। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन व देश के वरिष्ठ उद्यमी गौतम अदाणी जिले में प्रस्तावित ताप विद्युत परियोजना के दौरे पर रविवार को मिर्जापुर पहुंचे। अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान उन्होंने प्रस्तावित परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। पौधरोपण किया व स्टाफ से मुलाकात की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह सवा नौ बजे गौतम अदाणी का हेलिकाॅप्टर परियोजना के लिए ली गई भूमि पर बने हेलिपैड पर उतरा। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही विकास कार्य से जुड़े कर्मियों से मुलाकात की। इसके बाद बंद कमरे में विकास कार्य से जुड़े कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाया और उनका उत्साह बढ़ाया। सवा दस बजे वे लौट गए। गौतम अदाणी के आगमन को लेकर कई दिनों से मिर्जापुर स्थित परियोजना परिसर में तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें