कलवारी बाजार का कूड़ा नहर में गिराते सफाईकर्मी- सोशल मीडिया।
- फोटो : पार्क में टूटी पड़ी बाउंड्रीवॉल
कलवारी। स्थानीय बाजार में कूड़ेदान के कचरे को नहर में फेंके जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। बाजार वासियों का का कहना है कि पंचायतराज विभाग की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं सफाईकर्मियों की ओर से एकत्रित कचरे को सुरक्षित जगह ले जाने के बजाय आसपास नहर में फेंक दी जा रही है। इससे दुर्गंध से लोगों का गुजरना मुश्किल है। वहीं नहर में कचरा फेंकने से पानी प्रदूषित हो रही है। स्थानीय निवासी अंकित कुमार सिंह पटेल, अंकुर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने पंचायतराज विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्कल नहर में फेंके गए कचरे को साफ कराने की मांग की है।