मिर्जापुर। अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को विंध्याचल पुलिस ने दो अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय ने बताया कि पाक्सो एक्ट के दो आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसमें पवन पटेल पुत्र मिश्रीलाल पटेल निवासी जोपा थाना विंध्याचल और रोहित सेराहत पुत्र हरिश्चंद्र सरोज निवासी जोपा है। दोनों के खिलाफ पूर्व में पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।