पुलिस आयुक्त और डीसीपी काशी ने नए गैंग चार्ट को दी मंजूरी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। चोरी और लूट करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड मनीष सिंह और सदस्य गणेश विश्वकर्मा के खिलाफ रामनगर पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों आरोपी मिर्जापुर के नारायणपुर निवासी हैं। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरोह अंतर जनपदीय स्तर पर सक्रिय रहकर लूट, चोरी और अवैध असलहे रखने जैसे जघन्य अपराधों को अंजाम देता था। 3 मई 2026 को रामनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कब्जे से चोरी की एक सोने की चेन बरामद हुई थी। पुलिस ने विवेचना पूरी कर 25 मई 2026 को ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। इस गिरोह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त (जोन काशी) और पुलिस आयुक्त की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में गैंग चार्ट को मंजूरी दी गई। 3 जुलाई को रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई पीड़ित अंजनी कुमार की तहरीर पर हुई।