फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामियां गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। 25 हजार रुपये के इनामी गैंगेस्टर के आरोपी को क्राइम ब्रांच और कटरा कोतवाली की टीम ने सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि वह मनोज काद्यान पुत्र काश्मीर सिंह शातिर किस्म का अपराधी है। जालसाजी व फ्रॉड करने का अभ्यस्त है। इसने 2019 में अन्नपूर्णा राइस मिल से एक करोड़ 42 लाख रुपये का चावल लिया था। इसमें कुछ पैसा बाकी था। बाकी पैसे लेने के लिए राइस मिल के लोग हरियाणा गए तो वहां पैसा न देकर मारपीट किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कटरा कोतवाली में धोखाधड़ी और मारपीट का मुदकमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हरियाणा में एक दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उसके ऊपर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया। क्राइम ब्रांच के निरीक्षक उदय प्रताप यादव मामले की विवेचना कर रहे थे। मामले में क्राइम ब्रांच और कटरा कोतवाली की टीम ने हरियाणा के गुरुग्राम से आरोपी मनोज काद्यान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें