फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आठ घंटे में 16 सेमी घटा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में घटाव सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक आठ घंटे में जलस्तर 0.16 मीटर यानी 16 सेंटीमीटर कम हुआ। इस दौरान पानी दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घटता रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 74.780 मीटर दर्ज किया गया। चार घंटे बाद दोपहर 12 बजे जलस्तर घटकर 74.700 मीटर पहुंच गया। इसके बाद भी घटाव की रफ्तार दो सेंटीमीटर प्रति घंटे बनी रही। शाम चार बजे जलस्तर 74.620 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
उधर, पानी उतरने के साथ गंगा के तटवर्ती इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलमग्न रही फसलों में सड़ांध से उठ रही दुर्गंध और रास्तों पर फैले कीचड़ से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें