फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा का घटाव जारी, शाम को जलस्तर पहुंचा 75.210 मीटर

विज्ञापन
बरियाघाट से उस पार गंगा में बाढ़ का विहंगम दृश्य।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है, हालांकि शनिवार शाम तक पानी उतरने की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह चार सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा जलस्तर शाम चार बजे दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से कम होने लगा। सुबह जलस्तर 75.490 मीटर था, जो शाम चार बजे घटकर 75.210 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद तटवर्ती इलाकों के किसानों की मुश्किलें बरकरार हैं। खेतों और सिवानों में अभी भी पानी जमा होने से फसलें सड़ने लगी हैं और किसानों का खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर, मिश्रधाप, मझिगवां और चील्ह तथा सीखड़ ब्लॉक के मेड़िया समेत अन्य गांवों में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसल बर्बादी से चिंतित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें