फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा जल भरने के लिए लगा तांता

Sat, 15 Aug 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को शिवद्वार में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए कांवरिया शुक्रवार को बरियाघाट से कांवर में गंगा जल भरकर रवाना हुए।
विज्ञापन


कांवरियों के जत्थे ने गंगा स्नान कर कांवर में गंगा जल भरकर शिवालयों में शिव पूजन किया। इसके बाद कांवरियों की टोली कंधे पर कांवर रखकर हर-हर महादेव व बोलबम का जयकारा लगाते शिवद्वार को प्रस्थान की।
विज्ञापन


मार्ग पटरियों पर लगी दुकानों से कांवरियों ने पूजन सामग्री भी खरीदे।

गंगा घाट पर सुबह से ही कांवरियों के  आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सांयकाल तक अनवरत चलता रहा। बरियाघाट पर कांवर में गंगा जल भरने के लिए  कांवरियों का तांता लगा  रहा। 
विज्ञापन


बोलबम का जयघोष करते  हुए कांवरिया सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवद्वार में  जलाभिषेक  करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें