फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दस घंटे स्थिर रहीं गंगा, दोपहर बाद से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे कम हो रहा पानी

विज्ञापन
कोन ब्लाक  क्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबा अत्ये​ष्ठि स्थल।- संवाछ।
विज्ञापन
मिर्जापुर। दस घंटे स्थिर रहने के बाद बृहस्पतिवार की दोपहर बाद से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में घटाव शुरू हो गया है। शाम चार बजे पानी घटकर जलस्तर 76.61 मीटर तक पहुंच गया है। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एक दिन पहले बुधवार की देर रात से ही घटाव और बढ़ाव का क्रम जारी रहा। बुधवार की रात एक बजे बाढ़ का पानी चौदह घंटे में जलस्तर 76.710 मीटर से घटकर 76.700 मीटर पहुंच गया था। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अनिश्चितता बनीं रही। रात में घटाव और बढ़ाव का क्रम चलता रहा। दस घंटे से गंगा का जल स्थिर रहा। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जलस्तर 76.640 मीटर दर्ज किया गया। जिले में पांचवीं बार जलस्तर 76.680 मीटर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने से पहले गंगा स्थिर हो गईं हैं। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें