फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में गंगा के बढ़ने की गति अब तीव्र हो गई है। मंगलवार को गंगा तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही थी। मंगलवार को शाम पांच बजे इसका जलस्तर 73. 560 मीटर रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने गंगा के बढते जल स्तर को देखते हुये बताया कि सम्भावित बाढ़ से निपटने के लिये जिला प्रशासन की पूरी तैयारियां की गयी है। उन्होंने बताया कि गंगा में खतरे का निशान 77. 800 मीटर है जब कि अभी गंगा का जल स्तर अभी काफी कम है। उन्होंने बताया कि बाढ़ से निपटने के जिये जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 37 बाढ चौकियां बनायी गयी है। जिनमें से 24 चुनार तहसील तथा 13 सदर तहसील अन्तर्गत है। ये बाढ चौकियां रात- दिन 24 घंटे कार्यरत रहेगी। इन चौकियों पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, पुलिस तथा पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की तैनाती की गयी है। बाझ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिये जगह का भी चिन्हांकन कर लिया गया है। शासन के निर्देशानुसार 15 बाढ़ प्रभावित लोगों को 15 दिन के लिये किट देने की व्यस्वस्था कर ली गयी है। बाढ़ से निपटने के लिये पर्याप्त नाव की व्यवस्था की भी कर ली गयी है। संबंधित उप जिलाधिकारी को यह निर्देशित किया गया है कि बाढ़ के दौरान जहां पर नाव चलाने के लिये प्रतिबंधित किया गया है उस पर निगरानी रखे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिये सभी तैयारियां पूर्ण रूप से कर ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें